टिहरी | आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारीयो को थानों के मालगृह में काफी लंबे समय से रखे लंबित माल मुकदमाती, लंबित वाहनों, और अन्य मालों को शीघ्र निस्तारण कराए जाने के संबंध में दिए गए हैं । इन दिशा निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी टिहरी के निर्देशन में थाना नई टिहरी पर मालों के निस्तारण की प्रक्रिया आरंभ की गई | निस्तारण योग्य 06 माल मुकदमती को चिन्हित कर सूची तैयार की गई । नियमानुसार माननीय न्यायलय से पत्राचार किया गया। न्यायालय के आदेश पर 06 मुकदमाती माल को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार नष्ट कराया गया है। इसमें शराब एवं अन्य मुकदमाती माल था । जबकि थाना थत्युड ने भी 04 मालों का निस्तारण किया ।यह सभी माल आबकारी अधिनयम के तहत 20 लीटर कच्ची शराब के थे ।
टिहरी पुलिस द्वारा 10 मुकदमाती मालों का किया गया निस्तारण थाना टिहरी ने 06 माल तो थाना थत्युड़ ने 04 मालों का किया निस्तारण ।
















Leave a Reply