टिहरी | आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी चम्बा के पर्यवेक्षण में वाहन चालकों द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाने के विरुद्ध अभियान चलाते हुए थाना हाजा से टीम गठित कर अलग-अलग स्थानों पर चैकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चैकिंग के दौरान छतरी बैण्ड थाना कैम्पटी पर वाहन संख्या HR 26 EL 6441 कार (क्विड) का चालक जो शराब के नशे में मदहोश होकर वाहन को लहराते हुए चला रहा था, को रोककर चैककर एल्कोमीटर से मौके पर ही श्वास परीक्षण कर शराब के सेवन करने की पुष्टि होने पर मो०वा० अधिनियम के अन्तर्गत डूकंन ड्राईव की धाराओं में गिरफ्तार कर वाहन को मौके पर ही सीज किया गया। उक्त चालान को चालानी रिपोर्ट के साथ माननीय न्यायालय प्रेषित किया जा रहा है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
सचिन पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी म0न0- 273, पाना बारसान, टिकरी कलॉ थाना मुंडका जनपद पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली
(धारा 3/181, 39/192, 146/196, 184, 185, 202, 207 MVACT)
















Leave a Reply