टिहरी | संगीता पत्नी सुनील गुप्ता निवासी दिल्ली मुनिकी रेती क्षेत्र मे अपने परिजन के साथ घूमने आयी थी | तथा ब्रह्मानन्द मोड बाईपास मार्ग पर अपने साथियों से बिछड गयी जिनके द्वारा बाईपास मार्ग से पैदल तपोवन तिराहा पर पंहुचकर मौके पर ड्यूटी पर मौजूद यातायात कर्मियों को उक्त सम्बन्ध मे जानकारी दी गयी । यातायात कर्मियो द्वारा तत्काल जरिये हैंडसेट कंट्रोल रुम से सम्पर्क कर उक्त महिला के सम्बन्ध मे मुनिकी रेती क्षेत्र मे सभी ड्यूटी प्वाईंट्स को अवगत कराया गया । जिस पर संगीता उपरोक्त के पति सुनील गुप्ता (9910086246) तपोवन तिराहा पर पंहुचे तथा संगीता उपरोक्त को उनके परिजनो के सुपुर्द किया गया । उक्त महिला के परिजनों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस के कार्यों की मुक्त कण्ठ से सराहना की गयी तथा धन्यवाद प्रेषित किया गया ।
यातायात पुलिस ने महिला को पति से मिलाया ।
















Leave a Reply