घनसाली में थाने हेतु आबंटित भूमि का किया गया निरीक्षण |

टिहरी | घनसाली को थाना भवन निर्माण हेतु आवंटित भूमि पर निर्माण कार्य आरंभ करने हेतु वन क्षेत्राधिकारी भिलंगाना व कार्यदायी संस्था पेयजल निगम द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया । उक्त भूमि की कुल माप 0.20 हेक्टेयर है यह भूमि पुलिस विभाग को वन विभाग से प्रत्यावर्तित हुई है । SSP टिहरी आयुष अग्रवाल ने बताया कि शीघ्र ही भवन निर्माण की प्रक्रिया यहां पर आरंभ की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *