नवनिर्मित पुलिस चौकी कमांद (छाम) का SSP टिहरी द्वारा किया गया उद्घाटन ।

टिहरी | आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा थाना छाम की नव निर्मित पुलिस चौकी कमांद का उद्घाटन किया गया

SSP द्वारा सर्वप्रथम रिबन काटकर नूतन भवन में प्रवेश किया गया तदोपरांत धार्मिक विधि विधान , मंत्रोच्चार से चौकी भवन में पूजा अर्चना की गई और हवन करके भवन को पुनीत किया गया।

SSP द्वारा स्वयं पूजा में उपस्थित रहकर समस्त पूजा कार्यक्रम में भाग लिया गया।

SSP ने इस अवसर पर मौजूद स्थानीय लोगों को पूरा आश्वासन दिया कि पुलिस पूर्ण पारदर्शिता के साथ जनता की सेवा करेगी।
स्थानीय लोगों को नजदीक पुलिस चौकी होने का भरपूर लाभ मिलेगा,।

इस अवसर पर CO चंबा महेश लखेड़ा SO छाम सुखपाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे और उन्होंने क्षेत्र में पुलिस चौकी खुलने पर पुलिस कप्तान का धन्यवाद अदा दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *