टिहरी | आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस मुनिकीरेती जनपद – टिहरी गढ़वाल में यातायात निरीक्षक टीकम चौहान व Tsi विपिन बिष्ट द्वारा संस्कृत दर्शन महाविद्यालय मुनिकीरेती में जनजागरुकता अभियान चलाया गया । छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया । दुपहिया वाहनों को चलते हुए अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने को बताया गया।ओवरस्पीडिंग से बचने के लिए छात्र छात्राओं को प्रेरित किया गया ।
उत्तराखंड पुलिस ट्रैफिक आई ऐप का प्रचार प्रसार किया गया | नाबालिगों को वाहन न चलाने की हिदायत दी गई , उल्लंघन होने पर 25,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है, बताया गया । छात्र-छात्राओं को गुड गुड सेमेरिटन , गोल्डन आवर के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । उत्तराखण्ड पुलिस Treffic i एप का प्रचार-प्रसार करते हुये एप के संबंध में भी जानकारी दी गई | जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 110 छात्र-छात्राओं एवं 07 शिक्षक, शिक्षिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
यातायात पुलिस मुनि की रेती द्वारा चलाया गया जनजागरुकता अभियान ।
















Leave a Reply