टिहरी पुलिस ने 570 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार नशे के विरुद्ध टिहरी पुलिस का अभियान लगातार जारी ।

टिहरी | आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी नई टिहरी के पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना कैम्पटी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने क्षेत्र भ्रमण यातायात व्यवस्था/संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की चैकिंग के दौरान अगलाड पुल के पास से अमित कुमार पुत्र रमेश लाल निवासी ग्राम छमरोटा पो0 भंखोली थाना पुरोला, जनपद उत्तरकाशी उम्र 19 वर्ष को बैग के अन्दर रखी 570 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0- 27/2024 धारा 8/20 NDPS ACT बनाम उपरोक्त पंजीकृत किया गया। आवश्यक दस्तावेजी कार्रवाई के उपरांत अभियुक्त को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।

अभियुक्त का नाम पता-
अमित कुमार पुत्र रमेश लाल निवासी ग्राम छमरोटा पो0 भंखोली थाना पुरोला, जनपद उत्तरकाशी उम्र 19 वर्ष।

बरामद मात्रा का विवरण- 570 ग्राम अवैध चरस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *