कैम्पटी पुलिस द्वारा रा0इ0का0 श्रीकोट (नैनबाग) में एवं घनसाली पुलिस द्वारा सेंट मेरी स्कूल घनसाली में चलाया गया जनजागरूकता अभियान ।

टिहरी | आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में कैंपटी पुलिस एवं घनसाली पुलिस द्वारा अपने अपने क्षेत्र में स्कूलों में जन जागरूकता अभियान चलाया गया । प्रभारी निरीक्षक कैम्पटी व चौकी प्रभारी नैनबाग द्वारा थाने के दूरस्थ रा0इ0का0 श्रीकोट में उपस्थित छात्र-छात्राओं/शिक्षको व कॉलेज स्टॉफ को जागरूक किया गया । जबकि घनसाली SO द्वारा कस्बे के सेंट मेरी स्कूल में शिक्षकों एवं बच्चो को यातायात के नियमों का पालन करने के सम्बन्ध में जागरुक किया गया । तत्पश्चात नशा उन्मूलन, नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों व उनके होने वाली आर्थिक व सामाजिक हानि, साइबर अपराध, महिला सम्बन्धी अपराध व महिला सुरक्षा बाल अपराध गुड टच व बैड टच व यातायात नियमों के पूर्णतः पालन के संबंध में वृहद जानकारी देकर जागरुक किया गया | मौजूद छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार के अनावश्यक गलत आचरण/उत्पीड़न के सम्बन्ध में जागरुक करते हुए महिला अपराध के लिए 1090 व 112 एवं बालकों के साथ अपराध के लिए 1098 पर शिकायत किए जाने व थाना पर स्थापित महिला व शिशु सहायता पटल पर नियुक्त महिला पुलिस अधिकारी को मोबाइल फोन या अन्य माध्यम से सूचित करने/जानकारी देने, उत्तराखण्ड पुलिस एप का प्रचार-प्रसार करते हुये गौरा शक्ति एप के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई | साथ ही सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम का उचित उपयोग करने व किसी भी फ्रॉड विडियोकॉल के बहकावे में ना आने एवं साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करने के सम्बन्ध में जागरुक किया गया जागरुकता अभियान में कैंपटी में लगभग 150 छात्र-छात्राएं व 20 शिक्षक गण व अन्य लोग मौजूद रहे।जबकि घनसाली में 200 से अधिक लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *