थाना थत्यूड़ पुलिस द्वारा सिनियर सिटीजन व एकल नागरिक की कुशल छेम ली गई ।

टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी नई टिहरी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष थत्यूड़ के निर्देशन में थाना हाजा द्वारा टीम गठित कर थाना क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले ग्राम मोलधार,बुड़कोट,बंगशील व तेवा में निवासरत् सिनियर सिटीजन/एकल नागरिकों के निवास स्थानों में जाकर उनकी कुशल छेम पूछी गयी तथा आम जीवन में आने वाली समस्यों के सम्बन्ध में पूछा गया। तथा सिनियर सिटीजन/एकल नागरिकों के परिजनों/आस-पास रहने वाले लोगों/जन प्रतिनिधियों को उपरोक्तों को समस्या आने पर थाना हाजा को अभिलम्ब सूचना प्रेषित किये जाने निर्देशित किया गया। टिहरी पुलिस द्वारा सिनियर सिटीजन एवं एकल नागरिकों की कुशल-छेम लिया जाना निरन्तर जारी रहेगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *