शराब का सेवन कर वाहन चलाना पड़ा महंगा वाहन चालक गिरफ्तार वाहन सीज |

टिहरी | SSP टिहरी आयुष अग्रवाल द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को नशे पर अंकुश लगाने के लिए निर्देशित किया गया है। वाहन चेकिंग होटल ढाबा चेकिंग एवं ऐसे स्थानों को चिन्हित करने जहां पर नशा शराब इत्यादि का सेवन किया जाता है के लिए बताया गया है । थाना घनसाली पुलिस द्वारा मिशन मर्यादा तथा सत्यापन अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी टिहरी के निर्देशन में थाना क्षेत्र में चलाए गए चैकिंग अभियान के अंतर्गत निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए एक वाहन चालक को शराब का सेवन कर वाहन चलाते हुए पाए जाने पर हिरासत पुलिस लिया गया ओर वाहन कार को सीज कर पुलिस कब्जे में लिया गया है । चालक के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।

चालक का नाम पता
धनी लाल पुत्र भरत लाल निवासी कोटि जाख थाना घनसाली टिहरी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *