टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद स्तर पर चारधाम यात्रा के दृष्टिगत विभिन्न बिंदुओं को लेकर जनजागरूकता अभियान एवं सत्यापन अभियान चलाए जा रहे है । सुरक्षित चारधाम यात्रा हेतु पुलिस सत्यापन अभियान तथा साइबर फ्रॉड से सावधान रहने हेतु जनपद स्तर पर जन जागरुकता अभियान आयोजित किए जा रहे हैं इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में कोतवाली नई टिहरी पुलिस द्वारा चौकी कोटी कॉलोनी क्षेत्र मे कफ्फू सिंह चौहान राजकीय इंटर कॉलेज उप्पू पट्टी जुआ जनपद टिहरी गढ़वाल में जन जागरूकता अभियान चलाया गया । लोगों को साइबर फ्रॉड, पुलिस हेल्प लाइन नंबर, महिला संबंधी अपराध एवं बच्चो को नशे से दूर रखने के लिए लोगों को बताया गया । ऑनलाइन होने वाले साइबर फ्रॉड से बचने हेतु अनजान लिंक से बचने के लिए बताया गया। व लालच में आकर मनी ट्रांसफर अथवा ओटीपी शेयर न करने के बारे में बताया गया । जन जागरूकता व सत्यापन अभियान जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज उप्पू के प्रधानाचार्य डॉ॰ मोहन कौशिक मुकेश शर्मा राम कुमार व सुषमा मखलोगा सहित 18 शिक्षक व 50 बच्चे सम्मिलित हुए ।
कोतवाली नई टिहरी पुलिस द्वारा कोट्टी कॉलोनी क्षेत्र राजकीय इंटर कॉलेज उप्पू पट्टी जुआ में चलाया साइबर फ्रॉड से संबंधित जागरूकता व सत्यापन अभियान |
















Leave a Reply