थाना घनसाली द्वारा किया गया एक वारंटी गिरफ़्तार |

टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल द्वारा जनपद में इनामी अपराधियों/ वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है । जिसके अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी महोदय, के निकट पर्यवेक्षण में थाना घनसाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में इनामी अपराधी और वारंटियों की गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किए जा रहे है जिस क्रम में NI Act से संबंधित वारंटी नत्थी सिंह रावत को पुलिस टीम द्वारा चमियाला बाजार से गिरफ्तार किया गया है जिसे आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

गिरफ्तार वारंटी
नत्थी सिंह रावत पुत्र दर्शन सिंह रावत निवासी ग्राम कोटडा पट्टी कैमर घनसाली टिहरी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *