टिहरी | आगामी चारधाम यात्रा को सफल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से SSP टिहरी द्वारा तैयारियों को लेकर गंभीरता दिखाई जा रही है । वीकेंड पर मुनि की रेती क्षेत्र में लगातार बढ़ता ट्रैफिक, पुलिस के लिए चुनौती बनता जा रहा है, किंतु SSP टिहरी के नेतृत्व में पुलिस की सटीक प्लानिंग ने वीकेंड पर यातायात को सुचारू बनाए रखा और कही भी जाम की स्थिति पैदा नहीं होने दी जा रही है | स्थानीय लोगों के साथ साथ बाहरी पर्यटकों के द्वारा टिहरी पुलिस की बेहतर यातायात व्यवस्था की प्रशंसा की गई। टिहरी पुलिस ने ऋषिकेश पुलिस से भी बेहतर तालमेल बनाए रखा । SSP टिहरी द्वारा स्वयं ग्राउंड पर उतरकर यातायात का जायजा लिया गया, एवं पुलिस बल का मनोबल बढ़ाया गया । SSP आयुष अग्रवाल द्वारा अधिकारियों को यात्रा के दौरान संभावित भीड़ और वाहनों की संख्या को ध्यान में रखते हुए सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु माहततों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । सप्ताहांत में टिहरी पुलिस ने अपनी सूझबूझ एवं परफैक्ट ट्रैफिक प्लानिंग के बूते ट्रैफिक का बखूबी व्यवस्थापन किया जा रहा है । SSP टिहरी महोदय के नेतृत्व में टिहरी पुलिस आगामी चार धाम के लिए भी बखूबी तैयार है | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चारधाम यात्रा हेतु देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी है, ऐसे में व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी न हो, इसके लिए पुलिस विभाग पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहा है ।
यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए SSP टिहरी खुद उतरे ग्राउंड पर मुनि की रेती में यातायात का टिहरी पुलिस कर रही बखूबी प्रबंधन |
















Leave a Reply