टिहरी | आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल महोदय ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में रहने वाले बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के सख्त आदेश दिए गए है । इसी क्रम में कोतवाली नई टिहरी एवं थाना थत्युड पुलिस के द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में चार धाम यात्रा के दृष्टिगत सत्यापन अभियान चलाया गया । पुलिस के द्वारा सभी नागरिकों को सख्त हिदायत दी गई कि बिना पुलिस वेरिफिकेशन के कोई भी अपनी दुकान अथवा भवन में बाहरी व्यक्ति को न रखे । प्रत्येक किराएदार अपने संबंधित थाने से सत्यापन रिपोर्ट लेकर ही यहां आए । सत्यापन अभियान में पुलिस ने 31 लोगों के सत्यापन करते हुए कुल 07 किरायदारों का पुलिस एक्ट में चालान किया | प्रभारी निरीक्षक नई टिहरी एवं थाना प्रभारी तत्युढ़ ने खुद मौजूद रहते हुए अपने अपने मातहतों के साथ यह अभियान चलाया । टिहरी पुलिस के द्वारा सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा ।
थाना नई टिहरी ने 20 घरों में चलाया सत्यापन, 03 पर हुआ जुर्माना व थाना थत्युंड़ ने 11 घरों में किया सत्यापन , पुलिस एक्ट में किए 04 चालान |
















Leave a Reply