टिहरी | पुलिस विभाग टिहरी-गढ़वाल द्वारा THDC इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोपावर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (THDC-IHET), टिहरी के सहयोग से एक दिवसीय मिनी हैकथॉन का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य पुलिस विभाग की वास्तविक समस्याओं के तकनीकी समाधान खोजना था। यह कार्यक्रम नई टिहरी में 7 मई को आयोजित किया गया जिसमें संस्थान की पाँच टीमों ने भाग लिया । इस हैकथॉन की संकल्पना पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) ओशीन जोशी द्वारा प्रस्तुत की गई थी । उन्होंने तीन प्रमुख समस्याएँ विद्यार्थियों के सामने रखीं—
1. *चेहरे की पहचान आधारित आपराधिक डाटाबेस सर्चिंग सिस्टम*,
2. *आपदा प्रबंधन प्रणाली जो किसी आपदा की स्थिति में त्वरित सूचना प्रदान करे,
3. *स्थान चिन्हांकन प्रणाली जिसके अंतर्गत किसी भी क्षेत्र के अस्पताल, विद्यालय जैसे प्रमुख स्थलों की पहचान व मानचित्रण किया जा सके।
इस तकनीकी प्रतिस्पर्धा में छात्रों ने इन चुनौतियों को गंभीरता से लिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग करते हुए अभिनव समाधान तैयार किए। छात्रों ने इन समाधानों को 7 मई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), नई टिहरी के समक्ष प्रस्तुत किया | प्रतिभागी छात्रों में ऋषिराज रावत रचित द्विवेदी वैभव पोखरियाल पारस सुंदरीयाल और मयंक प्रजापति प्रमुख रूप से शामिल थे। उनके साथ THDC-IHET के संकाय सदस्य विवेक कुमार भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे और तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया । एसएसपी टिहरी आयुष अग्रवाल ने छात्रों के नवाचार की सराहना की और कहा कि ऐसे प्रयास पुलिस प्रशासन की दक्षता को बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं, विशेषतः आपराधिक मामलों के त्वरित समाधान आपदा में जनसुरक्षा और बेहतर स्थानिक जानकारी उपलब्ध कराने में मददगार है।एडिशनल SP जे 0आर 0 जोशी ने भी छात्रों का मार्गदर्शन किया । यह मिनी हैकथॉन न केवल तकनीकी शिक्षा और प्रशासन के सहयोग का एक अनूठा उदाहरण बना, बल्कि युवाओं को समाज की सेवा में नवाचार हेतु प्रेरित भी किया ।
















Leave a Reply