श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल से गुमशुदा बच्चों को टिहरी पुलिस ने किया बरामद, परिजनों ने जताया आभार |

टिहरी | सुबह को समय करीब 01:00 बजे को थाना मुनि की रेती पर थाना श्रीनगर जनपद पौड़ी गढ़वाल से सूचना प्राप्त हुई कि दो बच्चे पिंटू (काल्पनिक)पुत्र संजू निवासी टमटा मोहल्ला थाना श्रीनगर शाम को करीब 7:00 बजे बिना बताए अपने दोस्त टिंकू(काल्पनिक) पुत्र रमेश लाल निवासी टम्टा मोहल्ला जनपद पौड़ी गढ़वाल के साथ चला गया है । जिसका हलिया निम्नवत है पिंटू पुत्र संजू उम्र 11 वर्ष कक्षा 5 रंग गेहुआ कद करीब 4 फुट पतला शरीर पहनावा नीली जींस काली शर्ट तथा साल्टी रंग का बैग है ।  SSP टिहरी द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए जनपद पुलिस को अपने अपने थाना क्षेत्र में चेकिंग के आदेश दिए गए थे । उपरोक्त संबंध में व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से भी सूचना का प्रचार प्रसार किया गया । रात्रि को कैलाश गेट की hpu मोबाइल द्वारा उक्त बच्चों को बंदा पुल के पास खड़ी बस में से बरामद किया गया । तत्पश्चात उक्त बच्चों को उसके परिजनों तथा पौड़ी पुलिस के सुपुर्द किया गया। टिहरी पुलिस के इस कार्य से परिजनों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई तथा धन्यवाद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *