टिहरी पुलिस ने 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करने तथा दुकान में शराब परोसने व पिलाने के आरोप में दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार ।

टिहरी | जनपद टिहरी गढवाल में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी टिहरी के निकट प्रवेक्षण में थाना घनसाली पुलिस द्वारा संध्या कालीन गस्त के दौरान कस्बा मंदार क्षेत्र से एक व्यक्ति को 52 पव्वे अंग्रेजी शऱाब के साथ गिरफ्तार किया गया । इसके अतिरिक्त कस्बा मंदार से ही एक दुकानदार को अपनी दुकान पर व्यक्तियों को शराब परोसने व पिलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया दोनों अभियुक्त गणों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

नाम पता अभियुक्त–
1.ध्यान सिंह रावत पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम मंदार पट्टी ढुंग मंदार टिहरी गढवाल।

2. आनंद सिंह पुत्र कीर्ति सिंह निवासी उपरोक्त।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *