आगामी चारधाम यात्रा एवं वीकेंड के मद्देनजर आयुष अग्रवाल SSP टिहरी द्वारा किया गया मुनि की रेती के घाटों का भौतिक निरीक्षण ।

टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा आगामी चारधाम यात्रा पर्यटक सीजन तथा वीकेंड को लेकर चौकी जल पुलिस आपदा उपकरणों तथा शत्रुघन घाट नाव घाट ओम कारानन्द घाट तथा अन्य घाटों का निरीक्षण किया गया । इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यात्रा शुरू होने से पहले ही संवेदनशील बिंदुओं पर आवश्यक सुधार सुनिश्चित करना है ताकि लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा निर्बाध और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके। पुलिस प्रशासन चारधाम यात्रा को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती तथा जल पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी गढ़ों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए | वीकेंड पर अत्याधिक पर्यटकों का आवागमन रहता है जिसके लिए SSP टिहरी द्वारा चिन्हित जगहों का भौतिक निरीक्षण किया जा रहा है । किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक सभी सुरक्षात्मक उपायों को पूरा करने हेतु सख्त निर्देश दिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *