135 ग्राम अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त को मय स्कूटी के थत्यूड़ पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

टिहरी | आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल महोदय के मार्गदर्शन में अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी व क्षेत्राधिकारी चम्बा महोदय के निकट पर्यवेक्षण मे थत्यूड़ पुलिस द्वारा किये गये प्रयास/ चैकिंग के दौरान अभियुक्त हिर्देश पुत्र वीरपाल निवासी- परवेज नगर थाना/तहसील- बिसोली, जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश उम्र-25 वर्ष को वाहन संख्या-A/F (NTORQ 125 TVS) स्कूटी पर 135 ग्राम अवैध चरस की तस्करी/ परिवहन करते हुये थाना क्षेत्रान्तर्गत गिरफ्तार किया गया | जिसके सम्बन्ध में थाना थत्यूड़ पर मु0अ0सं0-12/2025 धारा-8/20/60/29 NDPS Act बनाम- हिर्देश पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है । अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

नाम पता अभियुक्त :-
हिर्देश पुत्र वीरपाल निवासी- परवेज नगर थाना/तहसील- बिसोली, जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश उम्र-25 वर्ष
बरामदगी विवरण :-
(1) 135 ग्राम अवैध चरस (2) वाहन संख्या-A/F (NTORQ 125 TVS) स्कूटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *