टिहरी | आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा पुलिस लाईन चंबा के परेड ग्राउंड में पुलिस बल में एकरुपता एवं अनुशासन लाने और पुलिस बल को शारीरिक व मानसिक रुप से चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए शुक्रवार की परेड का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया, तत्पश्चात पुलिस बल के साथ स्वयं भी दौड़ लगाई तथा कार्मिकों की अच्छी फिटनेस हेतु प्रेरित किया गया ।
परेड के दौरान दौड़, ड्रिल, शस्त्राभ्यास, सैल्यूट , स्क्वाड ड्रिल एवं बलुआ ड्रिल आदि का अभ्यास कराया गया ।
इस दौरान ओशिन जोशी क्षेत्राधिकारी टिहरी/पुलिस लाइन चंबा महेश लखेड़ा क्षेत्राधिकारी चंबा एवं इंस्पेक्टरों सहित पुलिस कार्यालय और पुलिस लाईन के सभी अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।
















Leave a Reply