विगत काफी समय से फरार चल रहे NDPS एक्ट के वारण्टी को कैम्पटी पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

टिहरी | कैम्पटी पुलिस द्वारा आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी चंबा  के निर्देशन में फरार वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया । न्यायालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश नई टिहरी जनपद टिहरी गढवाल के द्वारा अभियुक्त सूरज सिंह राणा के विरुद्ध वारंट जारी किया गया था । वारंटी सूरज सिंह को नैनबाग बाजार से गिरफ्तार किया गया । वारण्टी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

नाम पता वारण्टी:-
सूरज सिंह राणा पुत्र मैमर सिंह राणा निवासी ग्राम पांवतल्ला पट्टी बडास थाना मोरी जनपद उत्तरकाशी उम्र 22 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *