टिहरी | माह अक्टूबर, 2024 में नेहा पुत्री वीरेंद्र सिंह निवासी ग्राम खरसाडी,पट्टी भरपूर, थाना देवप्रयाग, जनपद टिहरी गढ़वाल कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु देवप्रयाग बाजार में आई थी, जिसका वापस घर जाते समय Redmi company का लगभग 18,000/- रुपए का मोबाइल देवप्रयाग बाजार में कहीं गुम हो गया था । उक्त संबंध में नेहा द्वारा थाना देवप्रयाग में अपने मोबाइल की गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी । आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारी को CEIR पोर्टल के माध्यम से खोए हुए मोबाइल फोन को ढूंढने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश के क्रम में थाना देवप्रयाग के CCTNS में नियुक्त कां0 संदीप कुमार द्वारा CIU शाखा, टिहरी गढ़वाल से संपर्क कर CIU का सहयोग लेते हुए उक्त गुमशुदा मोबाईल की दिल्ली से शतप्रतिशत बरामदगी करते हुए मोबाईल को उसके स्वामी कुमारी नेहा के सुपुर्द किया गया । अपना खोया हुआ कीमती मोबाइल फोन वापस पाकर शिकायतकर्ता बहुत प्रसन्न है। पुलिस का धन्यवाद किया गय ।
टिहरी पुलिस द्वारा खोया हुआ मोबाइल खोजकर, मोबाइल स्वामी को किया सुपुर्द मोबाइल स्वामी के चेहरे पर लौटाई मुस्कान ।
















Leave a Reply