टिहरी | आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी चम्बा के निकट पर्यवेक्षण में SDRF टीम डाकपत्थर विकासनगर देहरादून से आए कानि0 490 सन्दीप सिंह,कानि0 551 लक्षमण सिंह द्वारा थाने पर उपस्थित अधिकारी/ कर्म0 गण, होम गार्ड व ग्राम चौकीदारो को थाना परिसर में आपदा उपकरणों के सम्बन्ध में जानकारी दी गई । तथा आपदा अग्नि सम्बन्धी दुर्घटनाओं व सड़क दुर्घटनाओं के दौरान सडक दुर्घटना उपकरणों का सही से प्रयोग करने एवं अन्य प्रकार की आपदाओं की स्थिति में आपदा उपकरणों का कुशलतापूर्वक प्रयोग कर राहत व बचाव कार्य किये जाने व आपदा उपकरणों का रख-रखाव के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को यात्रा काल के दौरान हर प्राकृतिक अप्राकृतिक चुनौतियों हेतु अन्य सरकारी गैर सरकारी विभागों, निगमों आदि से समन्वय बनाते हुए तैयार रहने को कहा गया है |
SDRF टीम द्वारा थाना थत्युड़ पर नियुक्त पुलिस बल व ग्राम चौकीदारो को दी आपदा उपकरणों व राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी |
















Leave a Reply