टिहरी | उत्तराखंड सरकार के 2025 के अंत तक प्रदेश को नशा मुक्त करने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए जनपद टिहरी गढवाल में अवैध शराब पर अंकुश लगाने के लिए आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल महोदय के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी चंबा के निकट पर्यवेक्षण में थाना थत्यूड पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्तगण क्रमशः- 1- विरेन्द्र सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी- मन्जखेत थाना- छाम जनपद- टिहरी गढ़वाल उम्र-25 वर्ष व 2- अभियुक्त विपिन दास पुत्र भजन दास निवासी- ग्राम कोटी महरुकी थाना- छाम जनपद- टिहरी गढ़वाल उम्र-21 वर्ष को सिर्वा पुल तिराहे पर वाहन संख्या- UK09TA-1202 बोलेरो पिकअप में परिवहन करते हुये 50 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किये गये । जिस सम्बन्ध में थाना थत्यूड पर मु0अ0सं0 11/2025 धारा 60(1)/72 आबकारी अधीनियम बनाम- विरेन्द्र सिंह आदि पंजीकृत किया गया हैं । अभियुक्तगणों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा ।
नाम पता अभियुक्तगण
1- विरेन्द्र सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी- मन्जखेत थाना- छाम जनपद- टिहरी गढ़वाल उम्र-25 वर्ष
2- अभियुक्त विपिन दास पुत्र भजन दास निवासी- ग्राम कोटी महरुकी थाना- छाम जनपद- टिहरी गढ़वाल उम्र-21 वर्ष
















Leave a Reply