टिहरी | मोबाईल उठाने की घटना को लेकर दो व्यक्तियों के बीच हुई हाथापाई में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी तथा दूसरे का घटना के बाद मौके से फरार हो जाने को लेकर पुलिस द्वारा फरार आरोपी के विरुद्ध थाना देवप्रयाग पर रात्रि को धारा 105 BNS (अपराधिक मानव वध) में अभियोग पंजीकृत किया गया था । उक्त प्रकरण में बीती रात्रि पुलिस द्वारा आरोपित को थाना मुनिकीरेती क्षेत्र से 22 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश कराकर जेल भेज दिया गया । पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त आशीष उर्फ राम नारायण पुत्र अक्लू राम निवासी थाना बेतिया *चंपारण बिहार बताया कि नीरज बयासी के एक होटल से उसका फोन लेकर भाग गया था जिसको उसने तोता घाटी में पकड़ लिया था आपसी धक्का मुक्की में वह गहरी खाई में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई, अभियुक्त आशीष पुताई का काम कर ता है |
अपराधिक मानव वध का फरार अभियुक्त 22 घंटे के भीतर, टिहरी पुलिस ने किया गिरफ्तार |
















Leave a Reply