विगत काफी समय से फरार चल रहे 02 वारण्टियों को टिहरी पुलिस ने किया गिरफ्तार |

टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी चंबा महोदया के निर्देशन में फरार वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के अनुक्रम में न्यायालय वरिष्ठ सिविल जज नई टिहरी जनपद टिहरी गढवाल से जारी वारण्टियों क्रमशः 1. धर्मपाल विश्वकर्मा पुत्र देरूलाल 2. पुसूली देवी पत्नी देरूलाल को कैंपटी पुलिस द्वारा ग्राम झंगेरी चौकी नैनबाग जनपद टि0ग0 से  गिरफ्तार किया गया। वारण्टियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। न्यायालय द्वारा दोनों वारंटी को जिला कारागार के लिए निरुद्ध कर दिया गया है ।

नाम पता वारण्टी:-

1. धर्मपाल विश्वकर्मा पुत्र दैरुलाल निवासी ग्राम झंगेरी श्रीकोट तहसील नैनबाग थाना कैम्पटी जनपद टिहरी गढवाल उम्र 34 वर्ष।
2.पुसूली पत्नी दैरुलाल निवासी ग्राम झंगेरी श्रीकोट तहसील नैनबाग थाना कैम्पटी जनपद टिहरी गढवाल उम्र – 56 वर्ष।

पुलिस टीम का विवरण-

1.उ0नि0 प्रवीण कुमार चौकी प्रभारी नैनबाग थाना कैम्पटी जनपद टिहरी गढ़वाल।

2. म0उ0नि0 प्रेमा काण्डपाल थाना कैम्पटी जनपद टिहरी गढ़वाल।

3. हे0कानि0 अकबर अली थाना कैम्पटी जनपद टिहरी गढ़वाल।

4. कानि0 सुधांशू थाना कैम्पटी जनपद टिहरी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *