टिहरी | आगामी चारधाम यात्रा को लेकर मयूर दीक्षित जिलाधिकारी जनपद टिहरी गढ़वाल एवं आयुष अग्रवाल SSP टिहरी गढ़वाल की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद मुनि की रेती के सभागार में एक गोष्ठी आयोजित की गई । मीटिंग में जनपद के लगभग सभी विभागों के जनपद प्रभारी शामिल रहे, जैसे कि PWD, सिंचाई विभाग, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पेयजल विभाग, समाज कल्याण विभाग, आदि विभागाध्यक्ष मीटिंग में शामिल रहे । जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं SSP टिहरी गढ़वाल महोदय ने शनिवार को चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग-34, भद्रकाली में परिवहन और पुलिस की चेक पोस्ट, खारास्रोत पार्किंग, तपोवन में परिवहन की चेकपोस्ट, बजरंग सेतु आदि का स्थलीय निरीक्षण किया गया । जिलाधिकारी एवं SSP ने एआरटीओ से वाहन स्पीड मीटर की जानकारी लेते हुए ताछिला में लगाए गए वाहन स्पीड मीटर का निरीक्षण किया। एआरटीओ ने बताया कि चारधाम यात्रा मार्ग पर वाहनों की गति मापने के लिए एक वाहन स्पीड मीटर एनएच-7 पर साकनीधार में लगाया गया है। जिलाधिकारी ने बीआरओ के अधिकारी को बगड़धार में चारधाम यात्रा के दौरान टाइम मशीन लगाकर रखने को कहा, ताकि चारधाम यात्रा सुगमता से संचालित होती रहे । डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी आयुष अग्रवाल ने चारधाम यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्थाओं के मध्यनजर भद्रकाली में चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बीआरओ के अधिकारी को भद्रकाली चौराहा पर बने डाइवर्जन के डिजाइन को ठीक करने, ईओ नरेंद्रनगर को पेयजल और शौचालयों की उचित व्यवस्था करने तथा यात्रा के दौरान सुव्यवस्थित यातायात हेतु बैरियर लगाने के निर्देश दिए । खारास्रोत पार्किंग निरीक्षण के दौरान ईओ मुनिकीरेती, तपोवन और नरेंद्रनगर को यात्रा मार्गों पर 15 अप्रैल तक साफ सफाई कर कूड़ा निस्तारित करने तथा निराश्रित पशुओं को गौशाला भेजने के निर्देश दिए । SSP ने तपोवन में परिवहन चेक पोस्ट पर भारी वाहनों के ग्रीन कार्ड और अन्य वाहनों की ओवरलोडिंग चेकिंग जल्दी जल्दी करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए, और ब्रह्मपुरी एवं भद्रकाली में ANPR से गाड़ियों की नियमित रूप से निगरानी करने को कहा ताकि जाम की स्थिति न बने। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन बजरंग सेतु का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । इस मौके पर एसडीएम नरेंद्रनगर देवेंद्र नेगी, सुरेंद्र भंडारी CO नरेंद्र नगर, एआरटीओ सतेंद्र राज, बीआरओ अधिकारी सुरेंद्र सिंह, तहसीलदार नरेंद्रनगर ए.पी. उनियाल, अंकिता जोशी ईओ नगरपालिका मुनि की रेती सहित प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे ।
DM टिहरी व SSP टिहरी गढ़वाल ने लिया आगामी चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा ।
















Leave a Reply