अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल ने अमर उजाला की तरफ से पुलिस की पाठशाला में छात्र छात्राओं को किया जागरूक ।

टिहरी | टीएचडीसी हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज भागीरथी पुरम टिहरी में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला आयोजित की गई । मुख्य वक्ता अपर पुलिस अधीक्षक श्री जे आर जोशी ने हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्र छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें यातायात नियमों का पालन करने, नशे से दूर रहने और साइबर अपराध से बचने का पाठ पढ़ाया । उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहकर अपने करिअर पर विशेष ध्यान देना चाहिए। यदि लक्ष्य बनाकर और अनुशासन के साथ पढ़ाई करें तो जीवन में निश्चित तौर पर कामयाबी मिलती है । नशा ऐसा जहर है जो मनुष्य को जीवन में अंधेरे के गत में धकेलता है। छात्र-छात्राओं से यातायात नियमों का पालन करते हुए दोपहिया वाहन चलाते हुए हेलमेट अनिवार्य रूप से पहने और चार पहिया वाहन चलाते वक्त सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की। कहा यदि हम यातायात नियमों का पालन करते हुए सड़क पर चलेंगे तो सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने के साथ ही खुद और अपने परिवार को भी सुरक्षित रख पाएंगे। कहा सतर्क रहकर ही साइबर अपराध से बचा जा सकता है। जाने अनजाने में किसी भी तरह का साइबर अपराध होने की स्थिति में तुरंत ही निकटवर्ती पुलिस थाना या साइबर हेल्पलाइन में शिकायत अवश्य दर्ज कराए । जिसमें मुख्य अतिथि जे0 आर0 जोशी एडिशनल एसपी जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा साइबर अपराध महिला अपराध व महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, बैंक फ्रॉड/ धोखाधड़ी के प्रति तथा नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों व यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये चौपाल में मौजूद ग्रामवासियों को उक्त अपराध के प्रति सजग व सर्तकता बरतने हेतु विस्तार से जानकारी देकर जागरुक किया गया । Addl SP द्वारा छात्र छात्राओं को अनावश्यक गलत आचरण व नशा से मानव शरीर पर होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम का उचित उपयोग करने व किसी भी फ्रॉड कॉल के बहकावे में ना आने एवं साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करने एवं महिला अपराध के लिए 1090 व 112 एवं बालकों के साथ अपराध के लिए 1098 पर शिकायत किए जाने की जानकारी देते हुए उत्तराखण्ड पुलिस एप्प का प्रचार-प्रसार करते हुये गौरा शक्ति एप के संबंध में भी जानकारी दी गयी व बतायी गयी बातों को अपने परिजनों एवं रिश्तेदारों को भी जागरुक करने हेतु बताया गया । इस मौके पर अमर उजाला के ब्यूरो चीफ श्री गंगा थपलियाल, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक प्रो शरद कुमार प्रधान, डाक्टर सुलक्षणा शर्मा, डाक्टर डीएम बर्तवाल, सुमित जुयाल, विवेक कुमार आदि मोजूद रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *