टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद स्तर पर चलाए जा रहे पुलिस सत्यापन अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक टिहरी के निकट पर्यवेक्षक में थानाध्यक्ष घनसाली के नेतृत्व में घनसाली पुलिस द्वारा अलग -अलग टीम बनाकर थाना क्षेत्रांतर्गत रहने वाले बाहरी व्यक्तियों किरायेदार, नौकर, मजदूर,आदि का पुलिस सत्यापन अभियान चलाया गया।
जिसमें मकान मालिकों द्वारा अपने बाहरी किरायेदारों का पुलिस सत्यापन ना किए जाने पर 08 मकान मालिकों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 52(3)/83 के अंतर्गत चालान की कार्यवाही करते हुए दस-दस हजार रुपये *कुल ₹80,000 /- के न्यायालय चालान किये गये हैं ।
साथ ही क्षेत्र में डोर टू डोर पुलिस सत्यापन जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें बाहरी व्यक्तियों को किराए, नौकर आदि पर रखने से पूर्व थाने पर सूचना देने/उनका पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराए जाने के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।
















Leave a Reply