टिहरी |थाना थत्युड़ ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जौनपुर में चलाया जागरूकता कार्यक्रम। नरेंद्रनगर पुलिस ने फ़कोट ब्लॉक में आपदा राहत बचाव से संबंधित दी जानकारी । और लोगों को प्राथमिक उपचार का दिया ज्ञान । कीर्तिनगर पुलिस ने शाश्वत धाम आश्रम में चल रहे NSS कैंप में वरिष्ठ उप निरीक्षक कुंवर राम की अगुवाई में चलाया जनजागरूकता अभियान ।200 से 250 छात्र छात्राओं रहे मौजूद। जबकि हिंडोलखाल पुलिस ने अंजनिसैन में जाना बुजुर्ग वरिष्ठ नागरिकों का हाल चाल ।सेवक बनकर हर संभव मदद का दिया भरोसा।
आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में |
जन सेवा थीम पर आधारित कार्यक्रम में टिहरी पुलिस ने जन सभा में उपस्थित छात्र छात्राओं एवं लोगों को |
साइबर फ्रॉड की घटना घटित होने पर 1930 नंबर पर सूचना दिए जाने के संबंध में जानकारी दी गई। महिला संबंधी अपराधों पॉक्सो अधि0 पर विस्तृत जानकारी दी गई।
पुलिस के द्वारा चलाए गए जन जागरूकता अभियान में |
1- नशे से होने वाले दुष्प्रभाव व उसके अवैध परिवहन व रोकथाम।
2-यातायात नियमो व नये प्रावधान।
3-महिला सम्बन्धी अपराध व अन्य साइबर क्राइम।
4- महिला सम्बन्धी अपराध व पोक्सो एक्ट।
5-गौरा शक्ति एप ,112 हैल्पलाइन नंबर।
6- नये आपराधिक कानून।
आदि पर विस्तार से जानकारी दी गई।
















Leave a Reply