टिहरी | मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के विजन सेवा सुशासन और विकास के अंतर्गत उत्तराखण्ड सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर सभी जिला मुख्यालय एवं ब्लॉक स्तर पर चलाया जा रहा सेवा सप्ताह बहुदेशीय शिविर के अंतर्गत थाना हिण्डोलाखाल पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुषअग्रवाल के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नई टिहरी के निर्देशन में हिण्डोलाखाल पुलिस द्वारा हिण्डोलाखाल ब्लॉक में उपस्थित जनता के लोगों को वर्तमान में प्रचलित अपराधों के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। उक्त अभियान में थाना पुलिस द्वारा साइबर फ्रॉड के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी देकर उनसे बचने तथा किसी के बहकावे में ना आने तथा साइबर फ्रॉड की घटना घटित होने पर तत्काल 1930 नंबर पर सूचना दिए जाने के संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस द्वारा उपरोक्त के अतिरिक्त निम्न विषयों पर जानकारी दी गई तथा पम्पलेट स्टीकर वितरित किए गये।
पैंपलेट स्टीगर में निम्न बातों का समावेश किया गया…….
1- नशे से होने वाले दुष्प्रभाव व उसके अवैध परिवहन व रोकथाम।
2-यातायात नियमों व नये प्रावधान।
3-महिला सम्बन्धी अपराध व अन्य साइबर क्राइम।
4- महिला सम्बन्धी अपराध व पोक्सो एक्ट।
5-गौरा शक्ति एप 112 हैल्पलाइन नंबर।
सभी से अपील भी की गई कि उक्त सभी जानकारी अपने परिजनों एवं परिचितों से भी साझा करते हुए सतर्क करें।
















Leave a Reply