टिहरी | लापरवाह कर्मियों को लगाई फटकार । आयुष अग्रवाल SSP जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा पुलिस कार्यालय में स्थापित प्रधान लिपिक शाखा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम कार्यालय पत्रावली /प्रपत्रों का गहनता से निरीक्षण किया गया ।
कार्यालय के अभिलेखों का मिलान किया गया एवं रिकॉर्ड में विसंगति परिलक्षित होने पर कड़ी आपत्ति जताई गई। प्रधान लिपिक को सभी रिकॉर्ड अध्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया।
पंचवर्षीय सत्यापन चिकित्सा संबंधी फाइल कार्मिकों की चरित्र पंजिका दंड से संबंधित पत्रावली आदि के बारे में जानकारी की गई।
सेवानिवृत होने वाले पुलिस कर्मियों को समय से 90 प्रतिशत GPF भुगतान करने के लिए प्रधान लिपिक शाखा को निर्देशित किया गया व इस विषय पर SOP बनाने का आदेश दिया।
SSP द्वारा रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण किया गया एवं थाना को आबंटित MV act चालान बुक केस डायरी पुलिस अधिनियम कोटपा चालान बुक को पुलिस कार्यालय के रिकॉर्ड से चेक किया गया। एवं विसंगति परिलक्षित होने पर असंतोष व्यक्त किया तथा रिकॉड अध्यावधिक रखने हेतु कड़े निर्देश जारी किए।
आदेशित किया गया कि पुरानी चालान बुक जमा करने के उपरांत ही नई चालान बुक संबंधित थाने को निर्गत की जाए इसी प्रकार पुरानी केस डायरी भी जमा करा ली जाए।
SSP द्वारा आदेशित किया गया कि स्टेशनरी खरीददारी से पूर्व संबंधित क्षेत्राधिकारी से अनुमोदन अवश्य प्राप्त कर लिया जाए। बिना अनुमति के कोई क्रय विक्रय न किया जाए।
SSP द्वारा प्रधान लिपिक को आगामी 15 दिवस के अन्दर समस्त रिकॉर्ड अध्यावधिक करने हेतु निर्देशित किया गया है।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक जे 0आर 0 जोशी क्षेत्राधिकारी टिहरी ओशिन जोशी क्षेत्राधिकारी चंबा महेश लखेड़ा वाचक कार्यालय से परमेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

















Leave a Reply