सफलतापूर्वक 03 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के विजन सेवा |

टिहरी |  सुशासन और विकास के अंतर्गत चलाए जा रहे अभियान में टिहरी पुलिस द्वारा थाना मुनि की रेती लंबगांव एवं थत्युड़ एवं थाना चंबा नरेंदनगर में चलाया गया जनजागरूकता अभियान |

आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में  थाना मुनिकी रेती क्षेत्र में मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी ढालवाला में चल रहे NSS कैंप में पुलिस के द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

जबकि लंबगांव में प्रतापनगर ब्लॉक जन सेवा थीम पर बहुउद्देशीय शिविर में थाना पुलिस द्वारा स्टाल लगा कर लोगों को जागरूक किया गया।

थत्युड़ पुलिस ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड सरकार द्वारा थत्युड़ ब्लॉक में थाना चंबा ने चंबा ब्लॉक में जनसेवा थीम लगाए गए बहुउद्देशीय शिविर में स्टाल लगाकर लोगों को साइबर क्राइम महिला संबंधी अपराध नए कानूनों की जानकारी दी गई।

साइबर फ्रॉड की घटना घटित होने पर 1930 नंबर पर सूचना दिए जाने के संबंध में जानकारी दी गई। थाना मुनि की रेती की महिला उप निरीक्षक दीपिका तिवारी द्वारा महिला संबंधी अपराधों पॉक्सो अधि0 पर विस्तृत जानकारी दी गई।

पुलिस के द्वारा चलाए गए जन जागरूकता अभियान में….
1- नशे से होने वाले दुष्प्रभाव व उसके अवैध परिवहन व रोकथाम।
2-यातायात नियमो व नये प्रावधान।
3-महिला सम्बन्धी अपराध व अन्य साइबर क्राइम।
4- महिला सम्बन्धी अपराध व पोक्सो एक्ट।
5-गौरा शक्ति एप ,112 हैल्पलाइन नंबर।
6- नये आपराधिक कानून।

आदि पर विस्तार से जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *