थाना कैम्पटी एवं थाना घनसाली पुलिस ने क्षेत्रभ्रमण कर जानी वरिष्ठ नागरिकों की कुशलक्षेमथाना कैम्पटी एवं थाना घनसाली पुलिस ने क्षेत्रभ्रमण कर जानी वरिष्ठ नागरिकों की कुशलक्षेम |

टिहरी | आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने अपने थाना क्षेत्र में निवास करने वाले बुजुर्गों/वृद्ध जनों एवं एकाकी जीवन जीने वाले सीनियर सिटीजनो कुशलता पूछते रहेऔर उन्हें हर संभव पुलिस सहायता दे  ईसाई क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में थाना कैंपटी एवं थाना घनसाली पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में गांवों का भ्रमण कर वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम की जानकारी सभी वरिष्ठ नागरिकों से उनकी समस्याओं स्वास्थय अन्य किसी भी प्रकार की परेशानी व किसी भी प्रकार की शिकायत के सम्बन्ध में जानकारी की गयी कुछ वरिष्ठ नागरिक जो अकेले निवासरत है एवं जिनकी देखभाल के लिये अन्य कोई नहीं है उनको आवश्यक्तानुसार खाद्य साम्रगी वितरित की गयी ।

किसी भी वरिष्ठ नागरिक द्वारा किसी भी प्रकार कि समस्या व शिकायत होना नहीं बताया। वरिष्ठ नागरिकों से प्राप्त सुझावों को सुनकर पुलिस कार्यप्रणाली में प्रयोग करने का भरोसा दिलाया गया। 112 नंबर की जानकारी दी गई |

ग्राम प्रधान व ग्राम प्रहरियों को भी वरिष्ठ नागरिकों की विशेष रुप से एकल वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल हेतु सूचित किया गया। सभी वरिष्ठ नागरिकों को थाने के सीयूजी मोबाइल नम्बर व हल्का व बीट प्रभारियों के मोबाइल नम्बर दिये गये। जिससे किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वरिष्ठ नागरिकों की सूचना पर थाना स्तर से तत्काल कार्यवाही की जा सके।

वरिष्ठ नागरिकों द्वारा पुलिस पहल की प्रसंशा की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *