टिहरी | आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के द्वारा सभी थाना प्रभारियों को वांछित चल रहे अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया है इसी क्रम में | अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी नरेन्द्रनगर के पर्यवेक्षण में वारंट की तामील हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत वारंटी रेखा साहनी पुत्री सुरेंद्र साहनी निवासी चन्द्रेश्वर नगर ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 32 वर्ष को मुनि की रेती पुलिस द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के खिलाफ सम्बन्धित वाद संख्या : 05/2025 धारा 08/21/29 NDPS Act में न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था।। वारण्टी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
नाम पता वारण्टी:-
रेखा साहनी पुत्री सुरेंद्र साहनी निवासी चन्द्रेश्वर नगर ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 32 वर्ष |
















Leave a Reply