अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी द्वारा किया गया थाना लंबगांव का अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण |

टिहरी | जे0 आर0 जोशी अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल  द्वारा थाना लंबगांव का अर्द्व वार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम द्वारा सलामी गार्द का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय, माल खाना, भोजनालय, आगंतुक कक्ष/महिला एवम् शिशु सहायता पटल, CCTNS कक्ष, थाना परिसर में लगे CCTV कैमरों का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात द्वारा थाना हाजा के अस्लाहों एवं आपदा संबंधी उपकरणों का भौतिक रूप से निरीक्षण किया गया तथा आपदा उपकरणों के सम्बंध में कर्मचारियों से जानकारी ली गयी । अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना के अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा माल मुक़दमाती, मुकदमाती वाहनों एवं अन्य मालों का शीघ्र अति शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए।

द्वारा सरकारी संपत्ति का जी.पी लिस्ट के अनुसार निरीक्षण किया गया एवं रखरखाव को चेक कर अध्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर समस्याएं सुनी गई व निस्तारण के लिए बताया गया बीट पुलिसिंग को प्रभावी बनाने हेतु बीटबुक को अपडेट करने और e-बीट बुक भी तैयार करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

रात्रि ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी कर्मचारी गण को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग करने एवं सभी के साथ मृदुभाषी व सही व्यवहार करने हेतु बताया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने में नियुक्त समस्त विवेचकों का आदेश कक्ष लेकर लंबित विवेचनाओं व लंबित जांच अहकमात का शीघ्र विधिक निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए गए।

द्वारा आगामी चारधाम यात्रा सीजन के मध्येनजर जनपद उत्तरकाशी से आने वाले विशेषकर यात्री वाहनों को सकुशल कोडार चौकी से कैमुंडा खाल वाले रास्ते से घनसाली की तरफ डायवर्ट कर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए।

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना लंबगांव के प्रशासनिक एवं आवासीय भवन हेतु प्रस्तावित भूमि का भी भौतिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह रौतेला उ0नि0  राजेंद्र कुमार एवं थाने पर उपस्थित अन्य समस्त कार्मिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *