गुमशुदा महिला को टिहरी पुलिस ने महज 4 घंटे में किया सकुशल बरामद।

टिहरी  |करीब 16.40 बजे थाना चम्बा पर वादी नीरज पुत्र राम किशोर निवासी छब्बीलबाग जनपद देहरादून हाल पता ग्राम सैतगल पट्टी सकलाना मो0न0 9259427469 द्वारा अपनी पत्नी की गुमशुदा के बाबत सूचना दर्ज कराई गई थी।  वादी की पत्नी सरिता देवी ( काल्पनिक) उम्र 35 वर्ष घर से बिना बताए कहीं चली गयी थी। सूचना पर त्वरित कारवाही करते हुए चौकी प्रभारी द्वारा पुलिस टीम बनाकर उक्त गुमशुदा महिला की तलाश शुरू की गई, चौकी कुमाल्डा पुलिस द्वारा गुमशुदा महिला उपरोक्त को सूचना के करीब 4 घंटे के अंदर मालदेवता से सकुशल बरामद कर गुमशुदा को उसके पति नीरज की सुपुर्दगी में दिया | गुमशुदा मूल रूप से नेपाल की निवासी है तथा गुमशुदा की शादी को 05 वर्ष हुए है व अपने पति से किसी बात को लेकर नाराज होकर ग्राम सतेंगल आनंद चौक से बिना बताए अपने रिश्तेदारो आशा नेपाली पत्नी स्व0 भोला नेपाली कमला नेपाली पत्नी चन्द्र बहादुर के घर मालदेवता देहरादून चली गई थी। पीडित नीरज उपरोक्त द्वारा पुलिस का बहुत-बहुत धन्यवाद किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *