टिहरी | आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेश के क्रम में एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी चम्बा महोदय के पर्यवेक्षण में वाहन चालकों द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाने के विरुद्ध अभियान चलाते हुए थाना कैंपटी से टीम गठित कर अलग-अलग स्थानों पर चैकिंग अभियान चलाया गया।वाहन चैकिंग के दौरान छतरी बैण्ड पर एक कार सवार चालक जो शराब के नशे में मदहोश होकर वाहन को लहराता हुआ चला रहा था, को रोककर चैककर एल्कोमीटर से मौके पर ही श्वास परीक्षण कर शराब के सेवन करने की पुष्टि होने पर मो0वा0 अधिनियम के अन्तर्गत ड्रकंन ड्राईव की धाराओं में गिरफ्तार कर वाहन को मौके पर ही सीज किया गया । उक्त चालान को चालानी रिपोर्ट के साथ न्यायालय प्रेषित किया जा रहा है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त- जैनेन्द्र कुमार पुत्र आशाराम निवासी रमपुरा महेवा जिला इटावा (उ0प्र0) उम्र- 39 वर्ष ( धारा 184,185,202 MV. ACT)
















Leave a Reply