टिहरी कप्तान आयुष अग्रवाल द्वारा किया गया थाना चंबा का वार्षिक निरीक्षण |

टिहरी | आयुष अग्रवाल, SSP जनपद टिहरी गढ़वाल, महोदय द्वारा थाना चंबा का वार्षिक निरीक्षण किया गया । सर्वप्रथम SSP महोदय को थाने पर गार्ड द्वारा सलामी दी गई। गार्ड को उत्साहवर्धन हेतु महोदय द्वारा पारितोषिक प्रदान किया गया । SSP महोदय द्वारा थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय, माल खाना, हवालात, भोजनालय, बैरक, आगंतुक कक्ष, महिला एवम् शिशु कल्याण पटल, CCTNS कक्ष, थाना परिसर में लगे CCTV कैमरों का निरीक्षण किया गया | तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने के अस्लाह एवं आपदा संबंधी उपकरणों का भौतिक रूप से निरीक्षण किया गया, तथा आपदा उपकरणों के सम्बंध में कर्मचारियों से जानकारी ली गई तथा अधि/कर्मचारियों गणों से शस्त्र अभ्यास भी कराया गया । SSP द्वारा थाना के अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा माल मुक़दमाती, मुकदमाती वाहनों एवं अन्य मालों का शीघ्र अति शीघ्र निस्तारण कराने की हिदायत की गई । सरकारी संपत्ति की जीपी लिस्ट से मिलान किया गया एवं रखरखाव को चेक कर अध्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया । इसके उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर समस्याएं पूछी गई व निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया । SSP द्वारा थाने में नियुक्त समस्त विवेचकों का आदेश कक्ष लेकर लंबित विवेचनाओं का त्वरित निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए गए । आगामी, चारधाम यात्रा सीजन एवं यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने हेतु थाना प्रभारी को दिशा-निर्देश दिए गए । निरीक्षण के दौरान Addl. SP जे0 आर0 जोशी, CO  महेश लखेड़ा, वाचक निरीक्षक परमिंदर सिंह रावत, थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला उप0 निरी0 अनिल भट्ट, उप0 निरी0 नवीन नौटियाल, ASI धीरेन्द्र नेगी, ASI राकेश राणा, ASI जय कुमार, एवं थाने पर मौजूद समस्त कार्मिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *