104 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 02 नफर अभियुक्तों को थत्यूड़ एवं चंबा पुलिस ने किया गिरफ्तार |

टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अवैध शराब की बिक्री व मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चल रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत थाना लम्बगांव पुलिस टीम द्वारा सेमधार बाजार से 01 नफर अभियुक्त को 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब सोलमेट ब्लू के साथ गिरफ्तार किया गया है ।

जिसके सम्बन्ध में थाना लंबगाव पर मु0अ0सं0 04 /2025 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।
नाम पता अभियुक्त
त्रिवेंद्र सिंह पुत्र विशन सिंह निवासी ग्राम तीनवाल गांव पट्टी भदुरा थाना लमगांव जिला टिहरी गढ़वाल। उम्र 35 वर्ष

थत्यूड़ पुलिस टीम द्वारा 01 नफर अभियुक्त माघू पुत्र मिस्सा निवासी- ग्राम- किट्ठ, पट्टी दशज्यूला, थाना थत्यूड जनपद टिहरी गढ़वाल, उम्र 60 वर्ष को डिग्री कॉलेज तिराहे से 150 मीटर लगभग आगे भवान की ओर से 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

जिस सम्बन्ध में थाना थत्यूड पर मु0अ0सं0 05/2025 धारा 60(1) आबकारी अधीनियम बनाम- माघू पंजीकृत किया गया हैं। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा ।

चंबा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर पीडब्ल्यूडी तिराहे के पास से एक अभियुक्त अनुराग सकलानी पुत्र हरिशचन्द्र सकलानी निवासी धर्साल गांव लग्गा दिखोलगावं बादशाहीथौल चम्बा टि0ग0 को कार से 52 पवे इंपीरियल ब्लू अँग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्यवाही की गई ।

अभियुक्त का नाम पता
अनुराग सकलानी पुत्र हरिशचन्द्र सकलानी निवासी धर्साल गांव लग्गा दिखोलगावं बादशाहीथौल चम्बा टि0ग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *