अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर चलाया जागरूकता कार्यक्रम |

टिहरी |आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा जनपद पुलिस को अपने अपने थाना क्षेत्र में निरंतर जागरूकता अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है, इसी क्रम में घनसाली पुलिस द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डिग्री कॉलेज सैंदुल में आयोजित कार्यक्रम में महिला हेल्पलाइन प्रभारी SI रेखा दानू व स्थानीय पुलिस द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया | उक्त अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं और शिक्षकों को पुलिस टीम द्वारा महिला संबंधी अपराधों वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों और हेल्प लाइन नंबरों और समाज में होने वाली आपराधिक घटनाओं से सावधान रहने आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । महिला हेल्पलाइन प्रभारी si रेखा दानू द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के अधिकारो के बारे विस्तृत व्याख्यान देकर जागरूक किया गया। साथ ही छात्र छात्राओं और अध्यापकों को बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर हेल्प लाइन नंबर 112 पर कॉल करें आपको 24 घंटे पुलिस सहायता प्राप्त होगी । साइबर अपराध से भी सचेत रहने की सलाह दी गई, साइबर ठगी होने की स्थिति में हेल्प लाइन 1930 की जानकारी दी गई । लोगों को बताया गया कि किरायदारों का सत्यापन अवश्य कराए, अन्यथा 10,000 रुपए का आर्थिक दंड हो सकता है । साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करने वाले फेरी लगाने वाले बाहरी लोगों से भी सतर्क रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *