टिहरी पुलिस ने साईबर ठग को लखनऊ से किया गिरफ्तार ।

टिहरी | वादी गोपाल सिंह भण्डारी, निवासी गजा, टिहरी गढ़वाल की तहरीर के आधार पर थाना नरेन्द्रनगर पर मु0अ0सं0 20/2024 धारा 318(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था । वादी के साथ अज्ञात ठगो के द्वारा 09 लाख रूपये से अधिक की आनलाईन ठगी की गयी थी । मामले की गम्भीरता को देखते हुये एस0एस0पी0 द्वारा विवेचना साईबर पुलिस को हस्तान्तरित की गयी थी । आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया । वेचना के दौरान इलैक्ट्रोनिक दस्तावेजों के आंकलन से अभियोग में अभियुक्त अंशुमन विक्रम सिंह प्रकाश में आया, जिसकेखाते में फ्रौड के 3,30,300 रूपये जमा हुए थे, जो कि उसने चैक के माध्यम से निकाल लिये थे । साईबर पुलिस के द्वारा दबिश देकर अभियुक्त अंशु उपरोक्त को उसके निवास स्थान विकासनगर लखनऊ से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाईल फोन भी बरामद किया गया । अभियोग में एक अन्य अभियुक्त नवीन गंगवानी को श्रीगंगानगर राजस्थान से गिरफ्तार किया जा चुका है, जल्दी ही अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जायेगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *