टिहरी | संजीवा कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, टिहरी गढ़वाल द्वारा फायर स्टेशन नई टिहरी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया । फायर स्टेशन पर अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह समस्त कर्मचारियों सहित बावर्दी दुरुस्त उपस्थित मिले ।
➡ सर्वप्रथम महोदय ने परेड का निरीक्षण किया, तत्पश्चात उपलब्ध अग्निशमन वाहनों, मशीनों, आपदा उपकरणों, सरकारी संपत्तियों का बारीकी से निरीक्षण कर उपस्थित कर्मचारियों से सभी वाहन/उपकरण/ मशीनों को बारी–बारी से स्टार्ट करवाकर कार्यशीलता चैक की गई साथ ही कर्मचारियों से समस्त मशीन/उपकरणों का अग्निशमन/रेस्क्यू कार्य में कुशलतम उपयोग व हैंडलिंग के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी की गई तथा उचित दिशा निर्देश दिए गए ।
➡ परिसर का भ्रमण करते हुए भोजनालय, FSO कार्यालय, MT कार्यालय, एफएस स्टोर और कर्मचारी बैरिक का निरीक्षण किया गया, साफ-सफाई उत्तम पाई गई ।
➡ वर्तमान में फायर स्टेशन भवन में 51 अनुरक्षण मद के अंतर्गत रंगाई–पुताई का कार्य प्रचलित है, अग्निशमन अधिकारी को अपने नेतृत्व में उक्त कार्य को उत्तम गुणवत्ता से कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।
➡ मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने FSO कार्यालय/ MT कार्यालय/एफएस स्टोर/व्यायामशाला (जिम)/भोजनालय के समस्त राजकीय अभिलेखों का गहनता से अवलोकन किया गया, फायर सर्विस मुख्यालय द्वारा निर्धारित सूची के अनुरूप राजकीय अभिलेख/पत्रावली/रजिस्टरों को व्यवस्थित एवं अद्यावधिक कर निर्धारित समय (मासिक/तिमाही/छमाही) अंतर्गत उच्च अधिकारियों से अवलोकित कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया ।
➡ तदोपरान्त समस्त कार्मिकों का सम्मेलन लेकर उनकी व्यक्तिगत/ विभागीय समस्या एवं सुझाव के बारे मे पूछा गया तो किसी भी कर्मचारी द्वारा कोई समस्या व्यक्त नहीं की गई। अग्निशमन अधिकारी को किसी कर्मचारी की कोई होने पर समयबद्ध निस्तारण करने/समय से उच्चाधिकारियों के समक्ष प्रेषित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
➡ अग्निशमन अधिकारी को फायर सर्विस मुख्यालय के निर्देशानुसार फायर स्टेशन पर नियुक्त महिला/पुरुष फायरमैनों से मासिक टास्क के अनुरूप दैनिक कार्यवाही कर कृत कार्यवाही की मासिक प्रगति रिपोर्ट ससमय उपलब्ध कराए जाने एवं फायर स्टेशन परिसर में समय-समय पर श्रमदान/सफाई अभियान चलाकर उचित साफ-सफाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया ।
➡ महोदय द्वारा समस्त कर्मचारियों को क्षेत्र अंतर्गत अग्निकांड/जीव रक्षा की घटनाओं में उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए त्वरित कार्यवाही करने एवं घटनास्थल पर अग्निशमन एवं रेस्क्यू कार्य के दौरान सर्वप्रथम स्वयं की सुरक्षा हेतु पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (PPE) का उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया ।
➡ फायर सर्विस मुख्यालय के निर्देशानुसार फायर सर्विस कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र अंतर्गत स्कूल/ कॉलेज/महत्वपूर्ण संस्थान/अस्पताल नर्सिंग होम आदि में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था एवं जीव रक्षा के दृष्टिकोण से किए जाने वाले जन–जागरूकता/प्रशिक्षण/मॉक ड्रिल आदि कार्य एवं अन्य उपलब्धियां को मीडिया/सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनमानस तक पहुंचाने के परिपेक्ष में फायर स्टेशन/यूनिट स्तर पर 01 फायर कर्मचारी को मीडिया/सोशल मीडिया कार्य हेतु नियुक्त कर तदनुसार अनुपालन किए जाने हेतु निर्देशित किया गया ।
















Leave a Reply