24 घंटे के अंदर 6 किलो 500 ग्राम से अधिक चरस और 07 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पकड़कर टिहरी पुलिस ने नशा तस्करों को दिया कड़ा संदेश |

टिहरी | मुख्यमंत्री उत्तराखंड के देवभूमि को नशामुक्त (ड्रग फ्री उत्तराखंड) किए जाने के अभियान के अंतर्गत आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के निर्देशानुसार जनपद को नशामुक्त करने हेतु जनपद टिहरी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक व पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेन्द्रनगर महोदय के निर्देशन में संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग का अभियान चलाया गया । प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती के नेतृत्व में थाना मुनि की रेती पुलिस एवं SOG की संयुक्त टीम का गठन किया गया । जिसमें संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अभियुक्त रविन्द्र सिंह पुत्र हरि सिंह निवासी कमार उत्तरकाशी उम्र 50 वर्ष को अवैध रूप से चरस की तस्करी करते हुये मुनि की रेती क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 06.045 किलोग्राम ग्राम चरस बरामद हुई। अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त इससे पहले भी 02 बार जिला उत्तरकाशी के मनेरी थाने से गिरफ्तार हो चुका है । कैंपटी पुलिस ने भी कारवाही करते हुए यमुनोत्री मार्ग पर मसूरी बैंड के पास नेपाली मूल के अभियुक्त ताजिम सामिल तमांग, पुत्र गयाशे तमांग नि 0 ग्राम नामखा, थाना धरतोली उम्र 26, , को 500 ग्राम चरस के साथ समय 11,30 बजे रात्रि गिरफ्तार ,यह विकास नगर से माल लेकर आ रहा था ।

दोनों अभियुक्तो को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अभियुक्त गण के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

नाम पता अभियुक्त (मुनि की रेती)
रविन्द्र सिंह पुत्र हरि सिंह निवासी उम्र निवासी उत्तरकाशी उम्र50 वर्ष

अभियुक्त यह चरस मनेरी क्षेत्र उत्तरकाशी से लेकर हरिद्वार में मिस्सरपुर , पदार्थां, ज्वालापुर आदि क्षेत्रो में बेचने के लिए ले जा रहा था।
यह अभियुक ढाई से तीन किलो चरस पूर्व में भी हरिद्वार में सप्लाई कर चुका_ है

बरामदगी विवरण
-6.045kg चरस(उत्तरकाशी मनेरी से लाई गई थी)

जबकि मुनि की रेती क्षेत्र में चौकी भद्रकाली के निकट RTO चेकपोस्ट के पास पुलिस ने एक अभियुक्त को वाहन मारुति sx4 यूके10A6759 में 07 पेटी मैकडॉवेल अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया।

नाम पता अभियुक्त
चेतन कुमार पुत्र सुरेश हाल निवासी गली न 0 2, बीस बीघा, ऋषिकेश, मूल नि 0 ग्राम आडू पुर, डूडली, थाना चांदपुर, बिजनौर,उम्र 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *