05 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार ।

टिहरी | अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत तथा मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड के विजन को साकार करने के क्रम में आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी चंबा के पर्यवेक्षण में चंबा थाना क्षेत्रांतर्गत चौकी इंचार्ज कुमाल्डा SI विनोद कुमार द्वारा मय हमराही कर्म0 गण के कुमाल्डा से कुछ आगे लाल पुल के पास दौराने चैकिंग एक स्कूटी सहित चालक दर्शन सिंह पुत्र धन सिंह नि0 ग्राम सिल्ला, पट्टी सकलाना, थाना चंबा, जिला टिहरी गढ़वाल, उम्र 30 वर्ष के कब्जे से 02 पेटी अंग्रेजी शराब इमपिरियल बल्यू मार्का व 03 पेटी बीयर बरामद कर घटना में प्रयुक्त स्कूटी ऐंटार्क को सीज कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।थाना चंबा पर मु0अ0सं0 – 07/2025 धारा 60/72 आबकारी अधिनिमय बनाम दर्शन सिंह पंजीकृत किया गया है ।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1. दर्शन सिंह पुत्र धन सिंह नि0 ग्राम सिल्ला,पट्टी सकलाना, थाना चंबा, जिला टिहरी गढ़वाल , उम्र 30 वर्ष।

बरामदा माल का विवरण
1. 02 पेटी (24 बोतल) अंग्रेजी शराब मार्का इमपिरियल बल्यू व्हस्की उत्तराखण्ड राज्य। 2. 03 पेटी (72 केन) बियर मार्का TUBORG premium उत्तराखण्ड राज्य।

बरामदा माल की कीमत- 28080/-रु0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *