पुलिस कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार के संक्रमण से बचने के लिए लगाया गया चिकित्सीय शिविर ।

टिहरी | पुलिस उपाधीक्षक नरेन्द्रनगर के पर्यवेक्षण व उपस्थिति में जिला एड्स नियंत्रण समिति टिहरी गढ़वाल की टीम द्वारा थानानरेंद्र नगर पर उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारी गण तथा होमगार्ड व पीआरडी के जवानों को एच0आई0वी0 ( Human Immunity deficiency Virus ) व एड्स (Acquired Immunity Deficiency Syndrome ) के संक्रमण व बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई । कार्यक्रम में उपस्थित डॉक्टर दीक्षा कमोटी मेडिकल ऑफिसर जिला क्षय रोग अस्पताल नरेंद्रनगर द्वारा एच0आई0वी0 फैलने के कारण तथा इसके संक्रमण की रोकथाम व उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई । इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के यौनजनित संक्रमण (SIT) के लक्षण इनसे होने वाले खतरों तथा संक्रमण की रोकथाम व इसके उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई । उक्त कार्यक्रम के दौरान श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र नगर भी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *