आयुष अग्रवाल, SSP टिहरी गढ़वाल की अगुवाई/निगरानी में पुलिस कांस्टेबल भर्ती हुई आज से शुरु ।

टिहरी | दिनांक 24/02/2025 से 27.02.2025 तक चलने वाली पुलिस कांस्टेबल भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आयुष अग्रवाल, SSP टिहरी पुलिस लाईन चंबा ग्राउंड में उपस्थित रहकर एक-एक इवेंट अपनी निगरानी में करवा रहे हैं ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

हरेक इवेंट की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है नापतौल में Addl. SP जनपद टिहरी गढ़वाल जे0 आर0 जोशी, स्वयं नापतौल में उपस्थित रहकर अपने सामने वीडियो रिकॉर्डिंग करवाकर अभ्यर्थियों का नापतौल किया जा रहा है।

वहीं बॉल थ्रो में ओशिन जोशी, क्षेत्राधिकारी टिहरी महोदया स्वयं अपनी देखरेख में सम्पन्न करवा रही हैं।

मेजरमेंट में क्षेत्राधिकारी अमित कुमार, कमान संभाले हुए हैं।

SSP द्वारा बताया गया कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए शारीरिक मानकों, दक्षता परीक्षा की सभी स्पर्धाओं की वीडियोग्राफी कराई जा रही है।

इस दौरान जे0 आर0 जोशी, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल, ओशिन जोशी, क्षेत्राधिकारी टिहरी, क्षेत्राधिकारी अमित कुमार, तहसीलदार Y. S बर्थवाल, प्रदीप कुमार, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन चंबा, सुभाष चंद्र सूबेदार पुलिस लाईन चंबा श्री प्रमोद कुमार, प्रभारी प्रधान लिपिक SSP महोदय, एवं भर्ती प्रक्रिया में लगे अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *