52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 01 अभियुक्त को घनसाली पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

टिहरी | मुख्यमंत्री उत्तराखंड के विजन नशा मुक्त उत्तराखंड 2025 को साकार करते टिहरी के कप्तान आयुष अग्रवाल, SSP जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी टिहरी के निकट पर्यवेक्षण में थाना घनसाली पुलिस द्वारा 01 को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । नाम पता अभियुक्त- सूरज पंवार पुत्र भगवान सिंह निवासी ग्राम जाख पट्टी नैलचामी, थाना घनसाली जनपद टिहरी गढवाल उम्र- 28 वर्ष बरामदगी- 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब इम्पीरियल ब्लू मार्का । पुलिस टीम- उ0नि0 सत्येन्द्र भण्डारी, कानि0 लक्ष्मण प्रसाद व एचजी प्रमोद कुमार ।

थाना थत्यूड़ पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त रमेश थापा पुत्र पूरन सिंह निवासी- ग्राम-खाद थाना थत्यूड़ जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 59 वर्ष को साटागाड़ ITI के पास डिग्री कॉलेज से 500 मीटर आगे थत्यूड़ आने वाले रास्ते पर 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
जिस सम्बन्ध में थाना थत्यूड पर मु0अ0सं0 03/2025 धारा 60(1) आबकारी अधीनियम बनाम- रमेेश थापा पंजीकृत किया गया हैं।

भियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता- रमेश थापा पुत्र पूरन सिंह निवासी- ग्राम-खाद थाना थत्यूड जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 59 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *