टिहरी | सर्वप्रथम क्षेत्राधिकारी चंबा द्वारा थाना छाम के थाना कार्यालय का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात द्वारा आपदा उपकरणों, सरकारी संपत्ति, माल मुकदमाती, आर्म्स-एमूनेशन का निरीक्षण कर थाने के कार्मिकों से शस्त्रों की हैंडलिंग, आवश्यकता के समय बेहतर प्रयोग एवं आपदा उपकरणों के दैवीय आपदा की स्थिति में कुशल प्रयोग किस प्रकार किया जाए के संबंध में जानकारी ली गई । तदोपरान्त थाना परिसर के भोजनालय, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, कर्मचारी बैरक, महिला एवं शिशु सहायता पटल/ बाल थाना का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया व थाना परिसर, थाना कार्यालय व भोजनालय की साफ-सफाई चैक की गई। साफ- सफाई उत्तम पाईं गई।
थाना मालगृह का निरीक्षण करते हुए माल मुकदमाती/अन्य मालो / मुकदमाती वाहनो/MV Act के वाहनो को चैक करते हुए मालों का न्यायालय से शीघ्र निस्तारण किए जाने हेतु दोनों थाना प्रभारियों और मालखाना मोहरिर को दिशा-निर्देश दिए गए। तत्पश्चात थाना हाजा के अभिलेखो / रजिस्टरों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए लंबित शिकायती प्रार्थना पत्रों, न्यायालय व पुलिस अहकामातों, सूचना का अधिकार व सेवा का अधिकार से संबंधित अनुरोध पत्रों/अहकामातों, लंबित विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने और न्यायालय से प्राप्त वारंटों की शत प्रतिशत तामील करने हेतु निर्देशित किया गया । थाना कैश बुक /विविध निधि कैश बुक को चैक करते हुए, मालखाने में रखी धनराशि चैक की गई तो धनराशि मुताबिक कैश बुक सही पाई गई । अंत में थाने पर मौजूद सभी अधिकारी/कर्मचारीगणों का सम्मेलन संबंधी क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा लिया गया जिसमे जिसमे सभी से व्यक्तिगत और विभागीय समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई तथा थाना क्षेत्र आपदा के दृष्टिगत संवेदनशील होने के कारण सभी कार्मिकों को सतर्कता रखने हेतु निर्देशित किया गया ।
















Leave a Reply