थानाध्यक्ष कैम्पटी एवं थानाध्यक्ष थत्यूड़, द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र के सीएलजी सदस्यों, व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ आयोजित की गई गोष्ठी |

टिहरी | आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के द्वारा जनपद के समस्त थानाध्यक्षों को अपने-अपने थानों में सी0एल0जी0 सदस्यों, व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों, होटल, रेस्टोरेंट संचालकों, सम्भ्रान्त व्यक्तियों, पुलिस सहयोगियों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी करने हेतु निर्देशित किया गया था।

उसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी नई टिहरी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्षों द्वारा थाना कैम्पटी व थत्यूड़,परिसर में थाना क्षेत्र से सी0एल0जी0 सदस्यों, व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों, होटल, रेस्टोरेंट संचालकों, सम्भ्रान्त व्यक्तियों, पुलिस सहयोगियों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मौजूद लोगों को स्वयं का परिचय देते हुए सभी मौजूद लोगों का परिचय प्राप्त किया गया।

तत्पश्चात मौजूद सभी पदाधिकारियों को जनपद स्तर व मुख्यालय स्तर पर चलाये जा रहे अभियानों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए सहयोग की अपील की गयी। आगामी चारधाम यात्रा 2025 व आगामी पर्यटक सीजन के दृष्टिगत यात्रियों व पर्यटकों के भारी संख्या में आगमन की सम्भावना के दृष्टिगत कस्बा कैम्पटी/थत्यूड़, को जाम मुक्त रखने में सहयोग करने, निर्धारित पार्किंग में ही वाहनों को खड़ा करवाने, निर्धारित पार्किंग शुल्क वसूलने, होटल ढ़ाबों पर रेट लिस्ट चस्पा करने, आगामी चारधाम यात्रा को दुर्घटनारहित व सकुशल संपादन कराने में सहयोग करने, यातायात के नियमों का पूर्णतः पालन करने, बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों के सत्यापन कराने, फड़ फेरी वालो व घुमन्तु जाति के लोगों की तस्दीक कर संदिग्धता की स्थिति में थाने पर सूचना देने, अवैध अफीम की खेती करने वालों, कच्ची शराब की कसीदगी, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बनाने बेचने वालों के सम्बन्ध सूचना देने, शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले अराजक तत्वों के सम्बन्ध में थाना हाजा को तत्काल सूचित करने आगामी त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के सम्बन्ध में सहयोग करने, आवश्यक सूचनाओं को थाना हाजा पर देने की अपील की गयी।

साथ ही सभी को महिला अपराध व महिला सुरक्षा, बाल अपराध, साइबर अपराध, नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में वृहद जानकारी देकर जागरुक किया गया।

साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस एप का प्रचार-प्रसार करते हुये गौरा शक्ति एप के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही नशे के सेवन से मानव शरीर पर होने वाले दुष्प्रभावों व सामाजिक व आर्थिक हानि के बारे में जानकारी दी गई ।

सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम का उचित उपयोग करने व किसी भी फ्रॉड कॉल के बहकावे में ना आने एवं साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करने तथा उक्त सभी अपराधो के संबंध में सभी को जागरुक करने हेतु बताया गया। सभी के द्वारा पुलिस का सहयोग करने का आश्वासन दिया गया। गोष्ठी सौहार्दपूर्ण सम्पन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *